आज शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक पूर्णतया लॉकडाउन, निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त

City: Dhanbad | Date: 12/06/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

फल, सब्जी, किराना, मिठाई सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकाने रहेंगी बंद निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त
कोरोना के संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिनांक 17 जून 2021 तक प्रातः 6:00 बजे तक बढ़ा दिया है।इस दौरान जिला अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 4:00 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई है। 
जारी किए गए निर्देश के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह के 6 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी रहेगा। इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई एवं अन्य खाद सामग्री की दुकाने बंद रहेंगी।इस दौरान सिर्फ स्वास्थ्य से संबंधित दवा दूकान, जांच घर इत्यादि खुले रहेंगे। 
उपायुक्त  ने जिले वासियों से उक्त जारी निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि शनिवार शाम 4:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे के बीच में सिर्फ दवा की दुकानें/स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि सब्जी, फल,किराना, मिठाई आदि खाद्य सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी।उन्होंने कहा कि उक्त दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों/संस्थाओं के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एक्ट 2005 की धारा 51 से 60 के तहत एवं भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
रिपोर्ट चतुर्भुज कुमार

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026