सलानपुर कोलियरी के भूमिगत खदान में अपराधियों ने चार कर्मियों को बंधक बनाकर लूटा केबल

City: Dhanbad | Date: 09/06/2021
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद : रामकनाली ओपी क्षेत्र के सलानपुर कोलियरी पांच नंबर भूमिगत खदान में बुधवार की रात सशस्त्र अपराधियों के एक दल ने चार कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 120 मीटर केबल लूट कर चलते बने। विरोध करने पर बिजली मिस्त्री गुलाम मुस्तफा पिटाई की।केबल करने से पानी का डिवाइटरिंग प्रभावित है।

 इधर पीओ उमेश पंडित, एसीएम राजेंद्र माली सहित ओपी प्रभारी जुबेल गुड़िया तथा सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया। करीब 20-25 अपराधियों का एक दल हाथों में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, फरसा, रेती सहित अन्य घातक हथियार को लेकर रात करीब आठ बजे खदान में घुस गया तथा 19 नंबर लेवल में चार कर्मियों बिजली मोची, सरयू रविदास, गुलाम मुस्तफा तथा मुस्तफा अंसारी को वहीं एक जगह पर बैठा दिया तथा जान मारने की धमकी देकर केबल काटने लगा। चार पीलर का केबल काटने के बाद चलते बने। जाने के समय टेलीफोन का तार काट दिया जिससे खदान के ऊपर सायरन बजने लगी। गार्ड तथा अन्य कर्मी खदान में जाता कि इससे पूर्व ही अपराधी जा चुके थे।

केबल की लूट की घटना घटी है। लिखित शिकायत पुलिस को दी जा रही है। -उमेश पंडित, पीओ, सलानपुर कोलियरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। – जुवेन गुड़िया, प्रभारी रामकनाली ओपी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026