धनबाद जिला के पाटलिपुत्र, प्रगति नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा के लिए किया मॉक ड्रिल

City: Dhanbad | Date: 06/05/2021
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर आज जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम तथा सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया।

मॉक ड्रिल को लेकर उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा जारी आदेश के आलोक में सभी डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर व अस्पताल तथा निजी चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक अग्निशामक उपकरणों का इंस्टॉलेशन किया गया है।

डीडीएमए ने सभी सेंटरों में मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में आज उपरोक्त दोनों अस्पताल में अग्निशमन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, महबूब अंसारी व बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल किया गया। साथ ही अस्पताल के कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।


 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026