SDM ने पुलिस के साथ किया फ्लैग मार्च, लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

City: Dhanbad | Date: 25/04/2021
1261

समय न्यूज़ 24
धनबाद में एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान सब्जी और फल पट्टी में दुकानों के खुले रहने पर दुकानदारों को निर्देश दिए गए. साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन भी करने को कहा गया.
 
 
धनबादः कोरोना की बढ़ती रफ्तार से बचाने और लॉकडाउन के दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर एसडीएम सुरेंद्र कुमार और डीएसपी अजित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने झरिया में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना मोड़ से धर्मशाला रोड़, चार नंबर, मेन रोड़, बाटा मोड़, लक्ष्मनिया मोड़, बकरीहाट मोड़, कतरास मोड़ होते हुए झरिया थाना परिसर पहुंचा. इस दौरान एसडीएम ने बेवजह सड़कों पर खड़े लोगों को फटकार लगाते हुए घर में रहने का निर्देश दिया. इसके साथ ही लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी.
 
 
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि झरिया की सब्जी और फल पट्टी में दुकानों के खुले रहने पर दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि शनिवार से दोपहर 12 बजे तक ही अब दुकानों को खोलना है. झरिया में ज्यादा भीड़ सब्जी की दुकानों के कारण हो रही है. इसलिए 12 बजे तक ही इन दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही अन्य दुकानों पर यदि भीड़ देखने को मिली तो उसे सील कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से जिस प्रकार लोगों की जानें जा रहीं हैं, उसे देखते हुए यह जरुरी है. गाइड लाइन का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026