धनबाद के क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली एक दिन में रिकॉर्ड 70 मरीजों ने दी कोरोना को मात

City: Dhanbad | Date: 13/04/2021
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उत्सव के रूप में किया स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज मरीजों को समय पर मिला पौष्टिक आहार, उपचार तथा टेलीमेडिसिन से परामर्श

क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली में ईलाज के लिए भर्ती किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों में से आज 70 मरीजों ने वैश्विक महामारी को मात देकर स्वस्थ हो गए।इस संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज इस संस्थान ने एक बहुत ही सुखद अनुभव प्रदान किया है। आज यहां से 22 महिला सहित 70 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं।इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का एक साथ डिस्चार्ज होना जिले के लिए एक सुखद अनुभव प्रदान करने वाली घटना है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्वस्थ हुए मरीजों को उत्सव के रूप में उनके घरों तक भेजा गया।उन्होंने कहा संस्थान के नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर तथा डॉक्टर मासूम अली ने संस्थान में जितने भी मरीज भर्ती थे उनकी बेहतरीन तरीके से देखभाल की। मरीजों को समय पर पौष्टिक आहार, उपचार तथा टेलीमेडिसिन से उनका परामर्श किया गया।

संस्थान के नोडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर तथा डॉक्टर मासूम अली ने बताया कि कभी भी, किसी भी वस्तु की आवश्यकता होने पर उपायुक्त द्वारा त्वरित सहयोग प्रदान कर सप्लाई चैन को निर्बाध जारी रखा गया। परिणामस्वरूप मंगलवार को इस संस्थान से 22 महिला सहित 70 कोरोना संक्रमित मरीजों को उत्सव मनाकर यहां से डिस्चार्ज किया गया।

उन्होंने कहा डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारेंटिन के दौरान मास्क का प्रयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करना, पौष्टिक आहार लेना, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना सहित अन्य गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी गई।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026