धनबाद जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया विशेष मास्क जांच अभियान

City: Dhanbad | Date: 07/04/2021
1243

बुधवार को जिला अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1 द्वारा संयुक्त रूप से विशेष मास्क जाँच अभियान चलाया गया तथा बिना मास्क के वाहन चालकों एवं यात्रा करने यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जिले में कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इससे बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला प्रशासन धनबाद द्वारा वाहन चालकों, बस स्टाफ, बस स्टैण्ड कर्मियों, एवं यात्रियों हेतु दिशानिर्देश जारी किया है। जिनमें सभी के किये मास्क के उपयोग को अनिवार्य किया गया है। 
पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु बुधवार को श्रमिक चौक, स्टेशन रोड, बैंकमोड़ इत्यादि स्थानों पर बिना मास्क के वाहन चालकों एवं यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। 
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के इस संयुक्त अभियान में 50 से अधिक लोगों को मास्क उपयोग नहीं करने का दोषी पाया गया। जिनके विरुद्ध यातायात पुलिस ने निर्धारित दंडशुल्क चालान द्वारा कार्रवाई किया।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1 सरिता मुर्मू, पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री राजेश कुमार, रोड सेफ्टी सेल के श्री पुष्कर कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026