धनबाद उपायुक्त ने की एकीकृत कोरोना नियंत्रण कक्ष के कार्यों की समीक्षा टेलीमेडिसिन स्टूडियो का किया निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 07/04/2021
1240

समय न्यूज़ 24 डेस्क
उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित सूचना एवं सहायता हेतु जिले में विगत वर्ष से कोरोना नियंत्रण कक्ष एवं टेलीमेडिसिन स्टूडियो सुचारू रूप से कार्यरत है। 
बुधवार को उपायुक्त ने कार्यों की समीक्षा हेतु नियंत्रण कक्ष तथा टेलीमेडिसिन स्टूडियो का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि विगत कुछ दिनों में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। संक्रमण के फैलाव से बचाव हेतु जिले में विशेष टीकाकरण अभियान तथा विशेष कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांचोपरांत संक्रमित पाए गए मरीजो को समय पर उचित उपचार पहुचना अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टेलीमेडिसिन स्टूडियो, टीकाकरण अभियान, कोविड जांच अभियान, कांटेक्ट ट्रेसिंग, विधि व्यवस्था के संधारण, काँटेन्मेंट जोन तथा मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करने संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। 
उन्होंने बताया कि कोरोना नियंत्रण कक्ष में सभी संबंधित स्थानों से रिपोर्ट लेकर उसे कंफर्म किया जाता है। संक्रमित मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है तथा नागरिकों को कोविड-19 से संबंधित सभी सूचना एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए कई कोविड केयर केन्द्रों को पुनः प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार से नियंत्रण कक्ष में स्थित टेलीमेडिसिन स्टूडियो से भर्ती मरीजों को टेलीमेडिसिन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना एवं सहायता हेतु कोरोना कंट्रोल रूम में संपर्क सूत्र- 0326-3550460 एवं 0326-2313035 पर संपर्क किया जा सकता है।
मौके पर उपायुक्त श्री उमाशंकर सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शुशान्तो मुखर्जी, जिला आपदा प्रबंधक श्री संजय झा, आईडीएसपी के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, डीएमएफटी पीएमयू के श्री नितिन पाठक एवं श्री शुभम सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026