राजद महिला जिला अध्यक्ष अनवरी खातून को कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा बीसीसील पुटकी बलिहारी क्षेत्र के असंगठित प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त किया गया

City: Dhanbad | Date: 05/04/2021
1276

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

धनबाद- कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने संगठन को सशक्त व  सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विस्तार करते हुए महिला राजद  जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सह केंदुआ निवासी अनवरी खातून को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पुटकी बलिहारी क्षेत्र असंगठित प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अनवरी खातून ईमानदारी, लगन एवं पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वाहन करेंगी, तथा अपने पद की गरिमा को अक्षुण  बनाए रखेंगी ।
उक्त मनोनयन पर केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह महामंत्री  चंद्रशेखर पाठक ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह के निर्णय का स्वागत करते हुए नव मनोनीत क्षेत्रीय अध्यक्ष अनवरी खातून को हार्दिक बधाई दी है ।
नेता द्वय ने कहा कि इनके नेतृत्व में उद्योग व श्रमिक हित की आवाज में बुलंद  होगी।  नव मनोनीत अध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेवारी मुझेसौपी है । उस पर खरे उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी ।
इनके मनोनयन पर श्रमिकों मे खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है आपस में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई  तथा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026