धनबाद के सीओ, बीडीओ एवं एमओआईसी को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 05/04/2021
1278

समय न्यूज़ 24 डेस्क
कोरोना महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं उचित प्रबंधन हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा इंसिडेंट कमांडर के रूप में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उक्त प्रतिनियुक्ति के आलोक में सभी इंसिडेंट कमांडर को अपने अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों को संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एवं थाना प्रभारी तथा आईडीएसपी सेल, धनबाद का सहयोग प्राप्त करते हुए इलाज हेतु डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं डेडीकेटेड अस्पताल में भेजने हेतु निर्देशित किया गया था।
इस संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ संक्रमित मरीज डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं डेडिकेटेड अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती नहीं कराए गए हैं। 
उनमें से अधिकांश मरीज धनबाद नगर निगम क्षेत्र के हैं। जिनके इंसिडेंट कमांडर एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद का दायित्व था कि तत्काल संक्रमित मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करते हुए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाए। 
इन प्रमुख दायित्व का अपेक्षित निर्वहन अंचलाधिकारी, धनबाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, धनबाद एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद द्वारा नहीं किया गया। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना है। जिसे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।
उन्होंने बताया कि इस परिस्थिति में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करते हुए इस संबंध में 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत अविलंब 12 घंटे के अंदर सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026