पुष्पांजलि डेकोरेटर के मालिक पर युवती ने लगाया यौन शोषण आरोप मामला दर्ज

City: Dhanbad | Date: 05/04/2021
1262

ब्यूरो रिपोर्ट समय न्यूज़ 24
धनबाद जिले के एक युवती ने पुष्पांजलि डेकोरेटर के मालिक सुट्टे मालाकार पर 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
धनबाद जिले की एक युवती ने सदर थाना क्षेत्र के झाडूडीह निवासी और पुष्पांजलि डेकोरेटर्स के मालिक सुट्टे मालाकार पर 5 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही युवती ने सामूहिक विवाह में जबरन शादी कराने का आरोप भी लगाया है. पीड़ित युवती की ओर से महिला थाना में लिखित शिकायत की गई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
दबाव बनाकर युवती की कराई गई शादी
पीड़िता का कहना है कि वह सिटी सेंटर स्थित पुष्पांजलि डेकोरेटर्स में काम करती थी. इस दौरान डेकोरेटर्स के मालिक सुट्टे मालाकार ने उसके साथ 5 साल तक यौन शोषण किया. मालिक की ओर से उसे कई तरह के प्रलोभन भी दिए गए. जमीन जायदाद में हिस्सेदारी की बात कही गई. इसके साथ ही अपनी दुकान खुलवाने का भी झांसा दिया था. पीड़िता ने बताया कि उस पर दबाव बनाकर सामूहिक विवाह में एक लड़के से उसकी शादी करा दी गई. सुट्टे मालाकार ने युवती से कहा कि शादी के बाद वह उसके पास चली आए. मामले को रफा दफा करने का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि जब वह उसके घर गई तो उसने और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की. मामले को रफा दफा करने के लिए जबरन 1 लाख 80 हजार रुपये की किस्तवार बकाया सैलरी के नाम पैसे देने के लिए एक सुलहनामा का पेपर बनाया. उस पेपर पर सभी ने मिलकर युवती से जबरन हस्ताक्षर करवा लिया. वहीं शिकायत मिलने के बाद महिला थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026