धनबाद कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान 28 केन्द्रों पर चलाया गया विशेष टीकाकरण अभियान 1061 वरिष्ठ नागरिकों सहित 3481 लाभुकों ने लगवाया टीका

City: Dhanbad | Date: 03/04/2021
1279

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान 28 केंद्रों पर 3481 लोगों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया गया। 
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित केन्द्रों के अलावा पंचायत स्तर पर टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना कर लाभुकों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुल 28 टीकाकरण केंद्रों पर 1061 वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से 59 आयुवर्ग के 2136 व्यक्तियों सहित कुल 3481 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।
अपील- अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुच लगवाएं टीका
उपायुक्त ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियो से अपील किया है कि सभी की सुविधा हेतु विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर पंजीकरण इत्यादि की व्यवस्था की गई है। स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैध पहचान पत्र के साथ जाएं तथा कोविड-19 प्रतिरोधी टीका अवश्य लगवाएं।जिला प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीका लगाया जा रहा है।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026