कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान-बुधवार 31मार्च आज जिले में 92 केन्द्रों पर चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण अभियान

City: Dhanbad | Date: 31/03/2021
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क
बुधवार, 31 मार्च 2021 यानी आज धनबास जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान 92 केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 से 59 आयुवर्ग के रोगी व्यक्तियों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया जाएगा। 
इस संबंध में धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान नियमित केन्द्रों के अलावा पंचायत स्तर पर टीकाकरण केन्द्रों की स्थापना कर लाभुकों को टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। 
नियमित रूप से संचालित केंद्र
(धनबाद) सदर अस्पताल धनबाद, पुलिस लाइन, एसएनएमएमसीएच, केंद्रीय अस्पताल बीसीसीएल, आईकॉन क्रिटिकल केयर, प्रगति मेडिकल, राज क्लिनिक, जसलोक अस्पताल, अशर्फी अस्पताल, सनराइज अस्पताल, जालान अस्पताल, पाटलिपुत्र अस्पताल, जिम्स हॉस्पिटल, पार्क क्लीनिक, जगन्नाथ अस्पताल, जीवन मेडिकल, चौधरी नर्सिंग होम, नामधारी अस्पताल, सर्वमंगला नर्सिंग होम, ऋषभ हेल्थ केयर, झारखंड डायबिटीक एंड आई सेंटर, अविनाश हॉस्पिटल, धनबाद नर्सिंग होम एवं चक्रबर्ती नर्सिंग होम।
प्रखंड/अंचल एवं पंचायत स्तर पर स्थापित विशेष केंद्र
धनबाद अंचल में सियालगुदरी, केंदुआ सत्संग भवन, यूपीएचसी भूली शिवपुरी, यूपीएचसी कनकनी एवं सीसीडब्ल्यू सरायढेला।
निरसा अंचल में बेनागोरिया 2, बेनागोरिया 1, पान्ड्रा, कलियासोल, पिंडराहाट, डुमरिया, शिवलीबाड़ी मध्य, बाँदा पश्चिम, चिरकुंडा, रंगामाटी, शासनबेड़िया, खुशरी, आंखद्वारा, डूमरकुंडा, आमकुडा, गोपालपुरा एवं सीएचसी निरसा।
टुंडी प्रखंड में कटनिया, गढ़ रघुनाथपुर, मनियाडीह, मैरणवाटांड, कमारडीह, राजाभीठा, एचएससी रामपुर, सुंदरपहाड़ी, जताखुंटी एवं सीएचसी टुंडी।
तोपचांची प्रखंड में मदैडीह, रामकुंडा, मतारी, हरिहरपुर, एपीएचसी गोमो, सिंगदाहा एवं सीएचसी तोपचांची।
बाघमारा अंचल में सिनीडीह, मधुबन, महेशपुर-2, बाँसजोड़ा, जोगता एवं सीएचसी बाघमारा।
बलियापुर अंचल में सिन्दूरपुर, दूधिया, बिरसिंहपुर, बिरसिंहपुर विद्यालय, कुसमाटांड, गुलुडीह, धांगी एवं सीएचसी बलियापुर।
गोविंदपुर प्रखंड में उदयपुर, आसनबनी-2, भीतिया, एचडब्लूसी खड़काबाद एवं सीएचसी गोविंदपुर।
झरिया अंचल में सहरपुरा, राजबाड़ी, डिगवाडीह, बरारी, गुजराती उच्च विद्यालय झरिया, टाटा जामाडोबा अस्पताल, लोदना उच्च विद्यालय, बीसीसीएल अस्पताल सुदामडीह, चासनाला एवं सीएचसी झरिया।
अपील- अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुच लगवाएं टीका
उपायुक्त  श्री सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी व्यक्तियों से अपील किया है कि सभी की सुविधा हेतु विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सभी केन्द्रों पर पंजीकरण इत्यादि की व्यवस्था की गई है। अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर वैध पहचान पत्र के साथ जाएं तथा कोविड-19 प्रतिरोधी टीका अवश्य लगवाएं। जिला प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026