तेज गति से बराकर नदी में युवक ने कार कुदाया, हुई मौत

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क - चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट कुमारधुबी के बराकर नदी में सोमवार की रात ईस्ट कुमारडूबी कोलियरी निवासी राहुल कुमार ने कार को बराकर नदी में कुदा दिया। जिसमें राहुल कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने कार, राहुल कुमार का मृत शरीर को बाहर निकाला। तथा जेसीबी से कार को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि राहुल कुमार सोमवार की रात अपनी कार लेकर नदी किनारे चला रहा था कि अचानक कार तेज गति से आकर चट्टान के ऊपर से सीधे नदी में जा गिरी। जिससे कारण राहुल की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि राहुल कुमार ईसीएल श्यामपुर बी के निरसा कोलियरी में कार्यरत थे और उनका 2 पुत्र भी है। वहीं इस घटना के संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि मृतक राहुल कुमार के घरेलू कुछ विवाद था जिसे यह आत्महत्या लग रहा है। इसके बाद इसके शव को कब्जे में कर मामले की जांच की जा रही हैं। इस घटना की सूचना पाकर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे एवं उन्होंने बताया कि मृतक राहुल कुमार ईसीएल कर्मी थे कुछ दिन पूर्व भी उसे कुमारधुबी कोलयरी से श्यामपुर बी कोलियरी में स्थानांतरण किया गया था। यह घटना दुखद है मृतक के आश्रितों को मुआवजा मिले एवं नौकरी मिले इसके लिए प्रबंधन से वार्ता करूंगा। ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व भी उसी नदी में मृतक राहुल के पिता का नदी में डूब जाने से मौत हुई

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026