कोरोना के समुचित रोकथाम एवं उचित प्रबंधन हेतु कारगर उपाय करने का दिया गया निर्देश

City: Dhanbad | Date: 22/03/2021
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क - उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमाशंकर सिंह ने जिला अंतर्गत सभी संस्थानों के विभागाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रधानों को कोरोना प्रबंधन हेतु निर्गत दिशा निर्देशों के आलोक में सतर्कता बरतने एवं अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने बताया कि विगत दिनों में धनबाद जिला अंतर्गत कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसी परिस्थिति में यह आवश्यक है कि कोरोना के समुचित रोकथाम एवं उचित प्रबंधन हेतु सभी कारगर उपाय किए जाए। अतः कोरोना के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक है कि भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों, कोविड केअर केन्द्रों एवं कोविड-19 अस्पतालों के संबंधित पदाधिकारियों तथा जिला अंतर्गत स्थित सभी संस्थानों के विभागाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रधानों को इस संबंध में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

 
 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026