लॉस एंजेलिस में आयोजित वर्ल्ड ऑफ डांस प्रतियोगिता के लिए धनबाद का डांस ग्रुप बीट ऑन क्रू चयनित

City: Dhanbad | Date: 14/02/2021
1239

समय न्यूज़ 24 धनबाद : लॉस एंजेलिस यूएसए में आयोजित वर्ल्ड ऑफ डांस प्रतियोगिता के लिए धनबाद के डांस ग्रुप बीट ऑन क्रू का चयन किया गया हैं।इस प्रतियोगिता में विश्व के विभिन्न देशों से डांसर ग्रुप हिस्सा लेते हैं।जिनका चयन क्वालीफ़ायर राउंड के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता हैं।बीट ऑन क्रू का भी चयन चेन्नई में आयोजित क्वालीफ़ायर राउंड से किया गया। जिसमें धनबाद का यह डांस ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। यह ग्रुप इससे पूर्व भी चर्चित रहा हैं। साथ ही यह ग्रुप इससे पूर्व भी कई डांस प्रतियोगिता में विजयी रहा हैं। जबकि,डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो में भी यह ग्रुप अपनी उपस्तिथि दर्ज करवा चुका हैं। इस ग्रुप के डांसर धनबाद जिले के विभिन्न स्थान से हैं। जिनमें दिलीप कुमार रॉय खरखरी बाघमारा,सरजीत रजक मुनीडीह पुटकी,बिट्टू रजक धनबाद,चंदन हांड़ी मुरलीडीह महुदा,महेश्वर हरि फुलारीटाँड़ बाघमारा,राजकुमार गजलीटाँड़ कतरास से हैं। युवा झॉलीवुड अभिनेता स्टार अभिषेक ने बीट ऑन क्रू डांस ग्रुप को इस उपलब्धि हेतु शुभकामना देते हुए कहा कि यह धनबाद शहर के लिए गर्व की बात हैं।


 

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026