निचितपुर डेको आउटसोर्सिंग में हुए वॉल्वो ऑपरेटर कि मौत को ले झामुमो एवं संघ प्रतिनिधियों द्वारा कोलियरी प्रबंधन से वार्ता कर मृतक के आश्रितों को मुवाअजा दिलाया

City: Dhanbad | Date: 13/02/2021
1293

आज निचीतपुर कोलियरी में डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्य के दौरान तृतीय पाली में वोल्वो ऑपरेटर नेपाल महतो की दुर्घटना में मृत्यु हो गई. इस संबंध में यूनियन प्रतिनिधियों तथा प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई जिसमें लिखित बातों पर सहमति बनी.-

महाप्रबंधक(MP&IR), CIL के कार्यालय आदेश संख्या CIL/C-5B/JBCCI-X/Ex-gratia/504 दिनांक 14/11/2019 के आलोक में श्री नेपाल महतो वोल्वो ऑपरेटर डेको आउटसोर्सिंग निचीतपुर कोलियरी के आश्रित को 15 लाख रु. एक्सग्रेसिया के रूप में डेको आउटसोर्सिंग निचीतपुर कोलियरी द्वारा उनके आश्रित उषा देवी को दिया गया .

मृतक के आश्रित को डेको आउटसोर्सिंग निचीतपुर कोलियरी में उनकी योग्यता के अनुसार 15/02/2021 से नियोजन दिया जायेगा.

मृतक के दाह संस्कार के लिए 50 हजार रु. डेको आउटसोर्सिंग निचीतपुर कोलियरी द्वारा दिया जायेगा.

जिसमे मुख्य रूप से सदानंद महतो,जगदीश चौधरी, पवन कुमार महतो, बसंत कुमार महतो,महादेव महतो, भागीरथ रवानी,ध्रुव महतो, कोकिल महतो सोनी सिंह एवं अन्य लोग उपस्तिथ थे।


More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026