धनबाद के केंदुआडीह में बम फटने से तीन बच्चे घायल

City: Dhanbad | Date: 01/02/2021
1277

धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केन्दुआ मछली पट्टी में बम फटने से तीन बच्चे बुरी तरह घायल हो गये. जिसमे एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दो घायल बच्चों का इलाज करकेंद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.जबकि एक की स्थिति गंभीर देखते हुए एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा हैं की खेलने के दौरान यह हादसा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मौके पर बम ब्लास्ट के निशान पाये गये हैं.

मौके पर पंहुचे केंदुआ थाना के प्रभारी ने बताया कि बच्चे मछली पट्टी के पीछे झाड़ियों में खेल रहे थे. यहां एक पाइप गुजरी है. इसमें पानी की सप्लाई नहीं होती है. प्लास्टिक व टेप से बंधा हुआ एक गोल समान बच्चों ने उठाकर फेंका. इसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ. केंदुआडीह पुलिस ने बताया कि बच्चे उस समय घटना स्थल पर खेल रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026