धनबाद डीएलसीसी की बैठक में उपायुक्त ने दिया सीडी रेश्यो 40% करने का निर्देश, खराब प्रदर्शन करने वाले बैंक के विरुद्ध जारी किया जाएगा "डिस्प्लेजर-शो

City: Dhanbad | Date: 18/12/2020
1262

समय न्यूज़ 24

साइबर अपराध रोकने के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में डीएलसीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीडी रेश्यो की समीक्षा की। इस दौरान जिले का औसत सीडी रेश्यो 34.62 प्रतिशत रहा। इस पर उपायुक्त ने सभी बैंक को सीडी रेश्यो 40% करने एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को खराब प्रदर्शन करने वाले बैंक के विरुद्ध *डिस्प्लेजर-शो* जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने केसीसी, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के लंबित आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया। साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक श्री नकुल कुमार साहू को सभी कॉलेज एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में उपस्थित माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने बंद पड़े खरियो पैक्स को पुनः शुरू कराने तथा हरिहरपुर एवं कोल्हार में बैंक कर्मियों के व्यवहार में सुधार लाने तथा केंद्र सरकार की योजना *एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड* के लिए नाबार्ड को सेमिनार आयोजित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सेमिनार में किसानों को बुलाकर इस योजना से अवगत कराएं।
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड पर प्रकाश डालते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री रवि कुमार लोहानी ने बताया कि योजना के तहत धनबाद में 14 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित है। योजना में किसानों को फसल काटने के बाद की हर गतिविधि के लिए ऋण उपलब्ध है। इसमें ऋण पर 9% ब्याज तथा ब्याज पर 3% की सब्सिडी मिलती है।
बैठक में माननीय सांसद धनबाद के प्रतिनिधि श्री मिल्टन पार्थ सारथी ने सेंट्रल हॉस्पिटल के पास एटीएम लगाने का अनुरोध किया।
बैठक के अंत में माननीय विधायक टुंडी, उपायुक्त, एजीएम आरबीआइ ने नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए संभाव्यता युक्त ऋण योज़ना (2021-22) तथा क्षेत्र विकास योजना (2020-25) का विमोचन किया।
बैठक में कृषि, एमएसएमई, प्रायरिटी सेक्टर, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, पीएमईजीपी, स्टैंड अप इंडिया, पीएमजेडीवाई सामाजिक सुरक्षा योजना, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो, एजीएम आरबीआई श्री राजेश तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री नकुल कुमार साहू, माननीय सांसद धनबाद के प्रतिनिधि श्री मिल्टन पार्थ सारथी, माननीय विधायक सिंदरी के प्रतिनिधि श्री विक्रांत उपाध्याय, माननीय विधायक झरिया के प्रतिनिधि श्री अमित कुमार, माननीय धनवार विधायक के प्रतिनिधि श्री रवि सिन्हा विभिन्न बैंक के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026