गिरिडीह के पूर्व सांसद, टुंडी-सिंदरी विस के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो का निधन

City: Dhanbad | Date: 02/12/2020
1261

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने जताया शोक

गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद के साथ टुंडी एवं सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक राज किशोर महतो (79)  का निधन बुधवार की देर शाम को हो गया.वे कई दिनों से बीमार थे.उनका जालान अस्पताल में इलाज चल रहा था.राजकिशोर महतो के निधन पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शोक व्यक्त करते कहा कि धनबाद कोयलांचल सहित झारखंड ने एक अच्छा नेता खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
1991 में रखा था राजनीति में कदम
राजकिशोर महतो आईएसएम धनबाद से पास आउट थे. उन्होंने विधि की भी पढ़ाई की. वे पेशे से अधिवक्ता थे। वर्ष 1991 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष व अपने पिता बिनोद बिहारी महतो के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। छात्र जीवन में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनों में शरीक होते रहे थे। 1991 में अपने पिता के निधन से खाली हुए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। बाद में वे सिंदरी व टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी चुने गए। वे  झारखंड विधि आयोग  के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा महतो आजसू में शामिल हुए और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें मथुरा प्रसाद महतो से शिकस्त मिली।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026