प्रेमिका के घर मिलने पहुँचा प्रेमी,ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करा दी

City: Dhanbad | Date: 21/11/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले कुछ महीनों से चर्चित में है।क्योंकि अपराध की घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है।वहीं अब एक नया मामला सामने आया है।जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी।मामला बसिया थाना क्षेत्र के कुसुमटोली गांव का है।बताया गया कि शनिवार को तुकई गांव निवासी सुखदेव सिंह का पुत्र मनीष सिंह बसिया कुसुमटोली में रहने वाले स्व संजय होबो की बेटी प्रक्कुला होबो से मिलने पहुंचा था।यहां ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।फिर गांव में बैठक करके दोनों की शादी करा दी गयी।
 
दोनों के परिजनों में सहमति बनी
 
प्रमुख विनोद भगत एवं अटल सेना की पहल पर दोनों परिवारों की रजामंदी से मनीष और प्रक्कुला की शादी करायी गयी।बताया जा रहा है कि तुकई निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र मनीष सिंह का दो साल से बसिया के कुसुमटोली निवासी स्व संजय होबो की 19 वर्षीय पुत्री प्रक्कुला होबो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।शनिवार को मनीष अपनी प्रेमिका प्रक्कुला से मिलने उसके घर कुसुमटोली आया था. इस बात की जानकारी होने पर कुसुमटोली के ग्रामीणों ने लड़के से कहा कि वह प्रक्कुला से शादी कर ले।लड़के के पिता सुखदेव सिंह को बुलाया गया. काफी देर तक बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला, तो ग्रामीणों ने अटल सेना के प्रखंड अध्यक्ष को बुलाया।उसके बाद परिजनो को समझाया कि दोनो बालिग है और एक दूसरे को अच्छी तरह जानते है उसके बाद परिजनो में सहमति बनी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026