मोबाइल छीनतई के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, छीनतई के 18 मोबाइल समेत दो मोटरसाइकिल बरामद

City: Dhanbad | Date: 20/08/2020
1281

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

मोबाइल छीनकर भाग जाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छीनतई के 18 मोबाइल सहित दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक पासवान , श्रीराम पासवान , विशाल पांडेय , विकाश नुनियाल , दीपक सिंह शामिल है। सभी पश्चिम बंगाल वर्द्धमान के रहनेवाले है। डीएसपी सरिता मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया उपरोक्त अपराधियों में दो की गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के दौरान गोविंदपुर थाना क्षेत्र से हुई। उक्त आरोपियों के निरसा में मोबाइल छीनतई कर धनबाद की तरफ आने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हुई। चेकिंग देखकर दोनो आरोपी अपनी बाइक मोड़कर भागने की फिराक में थे तभी पकड़े गए। उनकी तलाशी लेने पर छीनतई का चार मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपियों ने छीनतई की वारदात कबूल की। पुलिस दोनों की निशानदेही पर मैथन में छापेमारी कर गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026