धनबाद, झरिया, पुटकी, तोपचांची में 15 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, लगाया गया कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1199

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद, झरिया, पुटकी, तोपचांची में कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

धनबाद में बिशुनपुर, गायत्री नगर, न्यू विशुनपुर रोड, नियर ऋषि निवास। मटकुरिया मिठाई गली रोड, नियर विनायक अपार्टमेंट। पांडरपाला, नियर काली मंदिर। सबलपुर, सहयोगी नगर, नियर साधना नर्सिंग होम। कोलकुसमा, श्री विनायक अपार्टमेंट, नियर विश्वास होटल। झरिया में भौरा नंबर 7। पोद्दार पाड़ा, नियर पोस्ट ऑफिस, शर्मा निवास। तोपचांची प्रखंड में तांतरी पंचायत में चिनपुन। पुटकी अंचल बरडुमी। करकेंद। गोधर। बड़ा पुटकी। केंदुआडीह। बालूडीह। मुनिडीह।

इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के दौरान मोटरसाइकिल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई रिक्शा, रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध डरहेगा। अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा।

कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।सभी तरह के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगे तथा सभी धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।कोई कोरोनावायरस से पीड़ित हो या कोरोनावायरस से पीड़ित के संपर्क में आया हो या वैसे व्यक्ति जो कोरोनोवायरस से प्रभावित देशों के प्रवास से जिले के क्षेत्र में प्रवेश किया हो, वे व्यक्ति इसकी शीघ्र सूचना या विस्तृत आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु बाध्य होंगे। संबंधित व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा यथाशीघ्र जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय चिकित्सालय को सूचित करना होगा। प्रभावित स्थल, वार्ड या ग्राम के लोग भौतिक परीक्षण, क्वॉरेंटाइन और इनकी आइसोलेशन एवं चिकित्सा हेतु अपेक्षित सहयोग करेंगे।

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026