धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 को लेकर रणधीर वर्मा स्टेडियम में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 को लेकर आज रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ।इस अवसर पर सिटी एसपी श्री आर रामकुमार ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जिला सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, झारखंड आर्म्ड पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी प्लाटून का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। सिटी एसपी ने सभी जवानों को परेड के दौरान शारीरिक दूरी और ड्रेस कोड का पालन करने तथा मास्क लगाकर समारोह में शामिल होने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ ही परेड की सलामी भी लेंगे। उपायुक्त द्वारा सुबह 9:00 बजे रणधीर वर्मा स्टेडियम में तथा सुबह 8.30 बजे समाहरणालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

सुबह 7:45 बजे एसएसपी कार्यालय तथा पुलिस लाइन में 8 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम द्वारा सुबह 8:00 बजे, मिश्रित भवन में उप विकास आयुक्त श्री डीके दास द्वारा 8:15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। गांधी सेवा सदन में सुबह 11:00 बजे तथा रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026