स्वतंत्रता दिवस को लेकर धनबाद जिले में गुरुवार को फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल पाई गई कोरोना पॉजिटिव

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद: गुरुवार को कोयलांचल धनबाद के गोल्फ ग्राउंड मैदान में 15 अगस्त को लेकर फुल ड्रेस परेड रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड में शामिल होने आई एक महिला कॉन्स्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई. हालांकि, वह महिला परेड में शामिल नहीं हुई थी.

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर गोल्फ ग्राउंड मैदान में परेड रिहर्सल के दौरान सभी पुलिसकर्मी परेड में शामिल होने पहुंचे थे, जिसमें एक महिला कॉन्स्टेबल भी आई हुई थी लेकिन ठीक उसी वक्त उस महिला को अस्पताल से फोन आ गया और उसे बताया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव है. इसके बाद वह महिला ग्राउंड में ही रोने लगी आनन-फानन में उसे कोविड-19 अस्पताल भेजने की तैयारी की गई. जानकारी के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल रांची की रहने वाली है और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं.

परेड में नहीं शामिल हुई कोरोना पॉजिटिव महिला

राहत भरी बात यह है कि वह महिला परेड में शामिल नहीं हुई थी. ईटीवी भारत से बात करते हुए सिटी एसपी व प्रभारी एसएसपी आर रामकुमार ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल कोरोना संक्रमित पाई गई है लेकिन वह परेड में शामिल नहीं हुई थी. फिर भी उनके संपर्क में आए हुए जितने भी लोग हैं उनकी जांच कराई जाएगी.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026