कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए टाटा संस ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए 10 वेंटिलेटर

City: Dhanbad | Date: 13/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 धनबाद

टाटा स्टील लिमिटेड (झरिया डिविजन) के महाप्रबंधक श्री संजय रजोरिया, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन) श्री गोपाल नाथ झा तथा पीआरओ श्री राजेश ठाकुर ने उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह को 10वेंटिलेटर सौंपे।वेंटिलटर प्राप्त करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन को 18वेंटिलेटर मिले हैं। आज टाटा संस की ओर से 10और वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। वेंटिलेटर का उपयोग कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। वेंटिलेटर को कोविड-19अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल), पीएमसीएच के कैथ लैब में निर्मित डेडीकेटेड कोविड-19सेंटर, सदर अस्पताल तथा जामाडोबा अस्पताल के आईसीयू में आवश्यकता के अनुसार लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कोविड-19के उपचार के लिए 1000बेड की व्यवस्था करने की ओर अग्रसर है। अभी 700बेड की तैयारियां चल रही है। आवश्यकता के अनुसार मानव बल भी उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से इस पेनडेमिक से नहीं घबराने की अपील की है।

टाटा स्टील (झरिया डिविजन) के महाप्रबंधक श्री संजय रजोरिया ने कहा कि वैश्विक आपदा की इस घड़ी में टाटा संस की ओर से जिला प्रशासन को 10वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए 3500फेस शिल्ड उपलब्ध कराए गए है। इसी कड़ी में आज टाटा संस की ओर से जिला प्रशासन को 10वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, निदेशक डीआरडीए श्री संजय कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026