एक पति अपनी पत्नी की बेवफाई के कारण आत्महत्या को मजबूर हो उठाया जानलेवा कदम, नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश

City: Dhanbad | Date: 12/08/2020
1261

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद: जिला के सरायढेला थाना इलाके के वृंदावन कॉलोनी के एक शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की. अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर उसने ऐसा जानलेवा कदम उठाया. फिलहाल वह पीएमसीएच के सीसीयू वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती है. युवक की मां की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. युवक की मां का आरोप है कि पत्नी किसी लड़के से बात करती थी, जिसको लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़े होते थे. आत्महत्या वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ. जिसके पत्नी मायके चली गई और पति घर में ही नींद की गोली खाकर खुद को खत्म करने की कोशिश की. आननफानन में युवक की मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पति ने उठाया जानलेवा कदम2 पेज का लिखा सुसाइड नोटयुवक की मां ने बताया की बेटे ने नींद की 40 से अधिक गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है और 2 पेज की सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. महिला ने बताया कि सुसाइट नोट के माध्यम से हम लोगों को यह पता चला कि मेरी बहू का दो लड़कों के साथ फोन और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत चल रहा था और इसी कारण मेरे बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया है. पहले भी झगड़ा होता था लेकिन सुसाइड नोट लिखे जाने के बाद यह मामला क्लियर हो गया. महिला ने बताया कि मेरे बेटे ने आत्महत्या करने के समय लिखे सुसाइड नोट में यही लिखा है कि मेरे मरने के बाद अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मेरे आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. इसलिए उस युवक की मां ने पुलिस और मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने बतलाया के बेटे की शादी लगभग 7 साल पूर्व हुई थी और 6 साल की एक बच्ची भी है.

इस पूरे मामले में सरायढेला थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस पूरे मामले में में जुटी हुई है. पुलिस का भी कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है और महिला का दूसरे से अफेयर चल रहा था, ऐसी बात सुसाइड नोट के माध्यम से सामने आई है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026