धनबाद जिले में कोरोना को मात देकर 7 महिला, 10 पुरुष हुए कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज

City: Dhanbad | Date: 09/08/2020
1241

समय न्यूज़ 24 धनबाद

रविवार की रात कोविड 19 अस्पताल (सेन्ट्रल अस्पताल) से 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इसमें 7 महिलाएं एवं 10 पुरुष शामिल हैं। स्वस्थ होने वाली एक महिला की उम्र 73 वर्ष है।

इस संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज कोविड 19 अस्पताल (सेन्ट्रल अस्पताल) से 17 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों के होम कोरेंटिन के लिए एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया है।

कोविड 19 अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ राजेश कुमार ने स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के बाद घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। साथ ही सभी को हेल्थ किट प्रदान की गई।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026