धनबाद के तेतुलिया मोड़ के पास बंद बोरी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

City: Dhanbad | Date: 05/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद: निरसा के तेतुलिया मोड़ स्थित एनएच-2 के किनारे बंद पड़े पेट्रोल पंप के बाउंड्री वाल के अंदर झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला है. शव एक बोरी में बंद था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है.

एक चरवाहा अपने पशुओं को चराने के लिए निकला था, पशु बंद पड़े पेट्रोल पंप की ओर चले गए. पशु के साथ चरवाहा भी उस ओर गया. चरवाहे को दुर्गंध का आभास हुआ. जिसके बाद उसने बाउंड्री के अंदर देखने पर एक बोरे में बंद शव पाया. चरवाहे ने आसपास के लोगों को मामले की सूचना दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वाले कि उम्र 35 से 40 साल के बीच है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के बाद शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंका गया है. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद किसी वाहन से शव को यहां फेंककर फरार हो गए हैं. शव के आसपास घास उगे हुए हैं. घास पर वाहन के चक्के के निशान पाए गए हैं.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026