धनबाद में अगले आदेश तक जनता दरबार रहेगा स्थगित ,बीडीओ, सीओ को समर्पित कर सकते हैं आवेदन

City: Dhanbad | Date: 03/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद

सोशल मीडिया पर उपायुक्त से कर सकते हैं शिकायत
प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
इस संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अगले आदेश तक सप्ताह के 2 दिन आयोजित होने वाले जनता दरबार को स्थगित किया गया है। 
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी प्राप्त आवेदन को पंजी में संधारण करेंगे तथा उसका निष्पादन करने के लिए आवश्यक कार्यवाही कर आवेदक को सूचित करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला सूचना केंद्र द्वारा e-mulakat नामक डिजीटल प्लेटफार्म विकसित किया जा रहा है। जिससे पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा सके। जब तक यह विकसित नहीं होता तब तक लोग टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत उनको कर सकते हैं।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026