धनबाद जिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 02/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24 धनबाद

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता में स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय ,हाउसिंग कॉलोनी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक हुई।

समीक्षात्मक बैठक के में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह जी  ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला के सभी प्रखंड/नगर स्तरीय संगठन को और अधिक क्रियाशील एवं मजबूती प्रदान करने के लिए जिला के अंतर्गत वैसे प्रखंड/नगर अध्यक्ष एवं जिला के वैसे पदाधिकारी जो पार्टी के कार्यक्रमों में लापरवाह एवं निष्क्रिय है एवं गत लोकसभा/विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी या गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने वाले एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में अनुपस्थित,लापरवाह एवं निष्क्रिय रहे हैं ,वैसे प्रखंड/नगर अध्यक्षों एवं जिला के पदाधिकारी नपेंगें, जिला के वैसे निष्क्रिय प्रखंड/नगर अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची बना ली गई है,उक्त सूची को अविलंब कार्रवाई हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समर्पित की जा रही है।

आगे श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड नगर एवं सभी विधानसभा में संगठनात्मक मजबूती करने को लेकर के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए पार्टी में निष्क्रिय लोगों की जगह ऊर्जावान लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने की बात कही ताकि आने वाले नगर निगम एवं जिला परिषद,पंचायत चुनाव में संगठन के लोग मजबूती के साथ संगठन के लोग अधिक से अधिक जीतकर आएंगे जिसके लिए जिला सहित प्रखंड /नगर, वार्डों एवं पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ने एवं संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया।

बैठक में मदन महतो योगेन्द्र सिह योगी, राशिद रजा अंसारी ,मनोज सिह,मंटु दास, अनवर शमीम ,मनोज यादव ,पप्पु पासवान,पप्पु कुमार तिवारी, बबलू दास ,नाजीम आलम,अजय गुप्ता, मुख्य रूप से मौजूद थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026