धनबाद उपायुक्त की उपस्थिति में फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स ने किया डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

City: Dhanbad | Date: 02/08/2020
1262

समय न्यूज़ 24

धनबाद में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए बेड़ों की संख्या 225 से बढ़कर हुई 325, इंटरकॉम, टेलिमेडिसिन, मेल वेंटिलेटर रूम की है सुविधा

रविवार को उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह की उपस्थिति में फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स, सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास, आईडीएसपी के नोडल पदाधिकारी डॉ एस एम जफरुल्लाह एवं डॉक्टर राज कुमार, ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित 100 बेड के डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिस तरह से जिले में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसे ध्यान में रखते हुए अस्पतालों की संख्या में भी बढ़ोतरी करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के कैम्पस में ही सारी आधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बेड के डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर की आज शुरुआत की गई है। उपायुुक्त ने बताया कि इस अस्पताल के हर वार्ड में इंटरकॉम की सुविधा है। यहां टेलिमेडिसिन पद्धति से चिकित्सा उपलब्ध होगी। अस्पताल के चिकित्सा कर्मी मरीजों के साथ इंटरकॉम के माध्यम से हर एक घंटे के अंतराल पर वार्तालाप कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां के चिकित्सक भी अपने घर से टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से मरीजों को परामर्श दे सकेंगे। यहां मेल वेंटिलेटर रूम की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि कोविड 19 अस्पताल (सेन्ट्रल अस्पताल), डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर (पीएमसीएच), टाटा अस्पताल (जामाडोबा) सदर अस्पताल में इसकी शुरुआत होने से अब जिले में 325 बेड की व्यवस्था हो गई है। तीन-चार दिनों में क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली में 100 बेड की व्यवस्था करने की तैयारियां चल रही है।

इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम भी उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026