लॉकडाउन उल्लंघन मामले में धनबाद बैंक मोड़ की सात दुकान सील

City: Dhanbad | Date: 30/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24 

सड़क पर अनाधिकृत रुप से पार्क किए गए वाहनों को किया जब्त

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम में आज बैंक मोड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में सात दुकानों को सील किया गया। साथ ही श्रीराम प्लाजा के सामने रोड पर अनाधिकृत रूप से पार्क किए गए दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया।औचक निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) श्री मुकेश कुमार, बैंक मोड़ के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्री वीर कुंवर, धनबाद नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीश भी उपस्थित थे।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन को लॉकडाउन उल्लंघन मामले की शिकायतें मिलती रहती है। इसी के आलोक में आज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया और सात दुकानों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर अगले आदेश तक के लिए सील किया गया।

उन्होंने बताया कि इस क्रम में सड़क किनारे भारी संख्या में अनाधिकृत रूप से वाहन पार्किंग करते पाया गया। सभी अनाधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को जब्त किया गया है। सभी जब्त वाहनों को बैंक मोड़ थाना से जुर्माना लेकर छोड़ा जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जगह जगह चेकिंग लगाकर काला शीशा लगाए वाहन, हेलमेट, वाहन के कागजात एवं मास्क की चेकिंग की जा रही है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026