धनबाद क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में तैयार किया जाएगा डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर

City: Dhanbad | Date: 27/07/2020
1261

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट
क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, भूली के दो ब्लॉक को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि आज उन्होंने इसका निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वहां के दो ब्लॉक को आइसोलेशन वार्ड के रूप में परिवर्तित करने के लिए योग्य पाया गया और उसे डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि यहां 40 चिकित्सक एवं पैरामेडिक कर्मियों के रहने की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई है उसे शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।
 
उपायुक्त ने बताया कि धनबाद में डेडीकेटेड कोविड अस्पताल तथा डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 275 बैड तैयार हैं। जहां संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। परंतु संक्रमण के फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले चार-पांच दिनों में 500 बेड़ों को तैयार करने की योजना बनाई है। इसलिए क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के दो ब्लॉक को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026