धनबाद में 5 महिला, एक बंदी सहित 22 हुए कोविड 19 अस्पताल से डिस्चार्ज, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं और एहतियात बरतने की सलाह

City: Dhanbad | Date: 24/07/2020
1265

समय न्यूज़ 24

एक और जहां जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को एक साथ 22 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। सभी को उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने शुभकामनाएं देकर कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से 14 दिनों के होम कोरेंटिन के लिए विदा किया। स्वस्थ होने वालों में 5 महिलाएं व 17 पुरुष शामिल है। इनमें एक 70 वर्षीय डायलिसिस मरीज और उनकी 65 वर्षीय पत्नी तथा धनबाद मंडल कारा का एक बंदी भी है।

स्वस्थ हुए लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में इलाज के बाद 22 व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें 14 दिनों के लिए होम कोरेंनटिन में भेज दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है। उन्हें दवा और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गयी है। इनमें से कई ऐसे लोग हैं जो बुजुर्ग हैं और डायबिटीज, हार्ट, किडनी रोग से ग्रसित थे। ऐसे लोगों को पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहा गया है जिससे वे भविष्य में अच्छा जीवन गुजार सके।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नोडल पदाधिकारी डॉ अलोक विश्वकर्मा ने सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026