धनबाद उपायुक्त ने किया डेडीकेटेड कॉविड - 19 अस्पताल का उद्घाटन,24 घंटे सीसीटीवी के सर्विलांस पर रहेगा अस्पताल

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24

नियमित अंतराल पर अस्पताल परिसर की होगी सफाई और सैनिटाइजेशन, मरीजों को पौष्टिक भोजन के साथ दिया जाएगा हर्बल काढ़ा

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने आज पीएमसीएच स्थित कैथ लैब में एक सौ बेड के नवनिर्मित डेडीकेटेड कॉविड 19 अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद उन्होंने हर वार्ड, पैन्ट्री रूम, सर्विस रूम, स्टाफ ड्यूटी रूम सहित संपूर्ण अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। वहां प्रतिनियुक्त डॉक्टरों की टीम, स्वास्थ्य कर्मी, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों को पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने तथा नियमित अंतराल पर अस्पताल परिसर की सफाई और सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया।

उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। तय समय के अनुसार मरीजों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शाम को हर्बल काढ़ा एवं रात्रि भोजन परोसा जाएगा। मरीजों को हर दिन प्रचूर मात्रा में विटामिन 'सी' युक्त फल तथा फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए हरी मिर्च भी दिया जाएगा। अस्पताल 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के सर्विलांस में रहेगा जिसका फुटेज वे अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे। साथ ही कहा कि कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार यहां किया जाएगा। गंभीर लक्षण वाले मरीज, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होगी या वेंटिलेटर की आवश्यकता होगी, को कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) में भर्ती किया जाएगा।

मरीजों के लिए तैयार किया गया मेनू

सुबह 8:00 बजे नाश्ता में जाम या मक्खन लगाकर ब्रेड, अंडा और दूध। दोपहर 12 से 12.30 के बीच रोटी, दाल, सब्जी, चावल, अंडा, विटामिन 'सी' युक्त फ्रूट, हरी मिर्च। शाम 4 बजे तुलसी, हल्दी, दालचीनी, लौंग से तैयार किया गया हर्बल काढ़ा। रात्रि 8 बजे रोटी या चावल, दाल, सब्जी, अंडा, हरी मिर्च दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह के साथ अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, नजारत उप समाहर्ता श्री अनुज बांडो, पीएमसीएच अधीक्षक डॉ अरुण कुमार, एचओडी मेडिसिन डॉ यूके ओझा, डॉ राज कुमार, डॉ नितिन पाठक व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026