धनबाद के 10 सहित 17 कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू निरस्त दंप्रसं की धारा 144 के तहत रहेगी निषेधाज्ञा

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1278

समय न्यूज़ 24

विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद के निर्देश पर संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम द्वारा कंटेंनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया था।

इन क्षेत्रों में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्ति का मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव होने तथा ग्रसित व्यक्ति के संबंधियों एवं उन क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति के कोविड-19 पोजिटिव नहीं होने के कारण वहां तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू को निरस्त करने का आदेश दिया है। कर्फ्यू निरस्त करने के बाद भी यहा दं प्र सं की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

ये क्षेत्र हुए कर्फ्यू से मुक्त

वार्ड 25 - हीरापुर, जेसी मल्लिक रोड, मिरर मीडिया बिल्डिंग, वार्ड 30 - धनबाद, पूजा मार्केट बिल्डिंग, नियर पानी टंकी, वार्ड 29 - मनईटांड, झारखंड ऑफिस रोड, वार्ड 29 - दुहाटांड, बच्चा जेल रोड, वार्ड 29 - दुहाटांड गली नंबर 1, नियर शिव शक्ति नगर, वार्ड 26 - हीरापुर, प्रोफेसर कॉलोनी, नियर काली मंदिर गली नंबर 6, वार्ड 27 - हीरापुर, चिरागोड़ा, सर्वोदय नगर, नियर जागृति मंदिर।

वार्ड 28 - हीरापुर, पुलिस लाइन कैंपस के अंदर स्वर्गीय ओम प्रकाश मेमोरियल अस्पताल, अंबेडकर तथा भोला सिंह बैरेक तथा कमल ब्लॉक।

वार्ड 21 - हीरापुर, सीडी सिंह कॉलोनी, वार्ड 25 - हीरापुर प्रेमचंद नगर।

झरिया में फतेहपुर गली, ऐना कोठी भगतडीह तथा नई दुनिया। पुटकी में सिजुआ जोगता, केंदुआ भीटीसी सेंटर तथा सियालगुदरी। बलियापुर प्रखंड का आमटल।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026