धनबाद में डॉ लाल पैथ लैब्स को मिली स्वाब टेस्ट करने की अनुमति

City: Dhanbad | Date: 23/07/2020
1245

समय न्यूज़ 24

उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने डॉ लाल पैथलैब्स लिमिटेड, धनबाद, को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वाब संग्रह और टेस्ट करने की अनुमति दी है। यहां जांच कराने वालो को इसका व्यक्तिगत भुगतान, 2400रुपए, करना होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि स्वाब संग्रह और टेस्ट के लिए पैथोलॉजी को आईसीएमआर के दिशानिर्देश और सुरक्षा उपायों के साथ जांच सुनिश्चित करनी होगी। हर दिन संग्रहित नमूने और जांच रिजल्ट को आईडीएसपी सेल धनबाद को संध्या 5:00तक उपलब्ध करना होगा।

साथ ही नमूना संग्रह करने से पहले भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्गत होम आइसोलेशन के लिए जारी मार्ग निर्देशिका के अनुसार नमूना देने वाले व्यक्ति से शपथ पत्र भरवाना अनिवार्य होगा। शपथ पत्र की प्रति आईडीएसपी सेल को शीघ्र उपलब्ध करानी होगी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026