धनबाद जनता दरबार में 80 वर्षीय मनोवर खान, 70 वर्षीय गोविंद विश्वकर्मा, दिव्यांग विजय कुमार साव की समस्या का त्वरित हुआ निष्पादन

City: Dhanbad | Date: 21/07/2020
1280

समय न्यूज़ 24 डेस्क

डीएसओ ने राशन देकर अपनी गाड़ी से मनोवर खान को पहुंचाया अंगार पथरा

मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में अंगार पथरा के 80 वर्षीय मनोवर खान, राजगंज के 70 वर्षीय गोविंद विश्वकर्मा तथा 38 वर्षीय दिव्यांग विजय कुमार साव की समस्या का उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने त्वरित निष्पादन कर दिया। मनोवर खान ने उपायुक्त से कहा कि उनके पास न तो राशन कार्ड है और न ही उन्हें पेंशन मिल रहा है। बताया कि डीलर के पास जाने पर बोला जाता है की जाओ, सरकार से राशन मांगो। मनोवर खान की बातों को सुनकर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर तथा एनडीसी श्री अनुज बांडो को अपने कार्यालय में बुलाया और निर्देश दिया कि इनके राशन कार्ड और पेंशन की सारी प्रक्रिया को त्वरित पूरा कर उसका लाभ दिया जाए। दोनों अधिकारियों ने मनोवर खान के पास उपलब्ध कागजात लेकर राशन कार्ड बनाने और पेंशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उन्हें 10 किलो चावल, एक किलो तेल, 2 किलो दाल तथा एक किलो नमक का पैकेट दिया तथा अपने निजी वाहन से उन्हें अंगार पथरा भिजवाया। एनडीसी ने भी पेंशन की प्रक्रिया को पूरा किया।

इसी प्रकार राजगंज के 70 वर्षीय दिव्यांग गोविंद विश्वकर्मा ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें सिक्स लेन सड़क निर्माण में मुआवजा का भुगतान नहीं मिला है। समस्या को सुनकर उपायुक्त ने तुरंत भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री सतीश चंद्र से बात की और गोविंद विश्वकर्मा की समस्या का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में एक 38 वर्षीय दिव्यांग विजय कुमार साव ने भी उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनके राशन कार्ड में सिर्फ उन्हीं का नाम है। परिवार के अन्य 5 सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए कई दिनों से आवेदन दिए हैं परंतु काम अभी तक लंबित है। उपायुक्त ने उन्हें अपर समाहर्ता (आपूर्ति) श्री संदीप कुमार दोराईबुरू के पास भेजा। अपर समाहर्ता (आपूर्ति) ने त्वरित कार्रवाई कर उनके राशन कार्ड में परिवार के पांच अन्य सदस्यों का नाम जोड़ दिया।

उपायुक्त से मिलने वालों में झारूडीह के देवेंद्र सिंह भी थे। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वह एक हत्याकांड में गवाह है और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। मटकुरिया के रतीलाल महतो ने कोर्ट कैंपस में वेंडरों को स्थाई तौर पर बसाने, निरसा के तारा पदो धीवर ने खतियान का लगान रसीद निर्गत करने, वासेपुर की रूबी परवीन ने पति की मृत्यु के बाद उनके इकलौते पुत्र को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने, बाघमारा हरिणा की नीलम देवी एवं रूबी देवी ने उनकी जमीन हड़प लेने संबंधीत शिकायत की।

उपायुक्त से मिलने वालों में मैथन के प्रमोद कुमार सिंह, धनबाद के उत्तम मोदी, बरवाअड्डा के जयप्रकाश महतो, गोविंदपुर के जयंत कुमार दत्ता, वासेपुर के शाबाश खान और कलाम खान, भिस्ती पाड़ा के प्रमोद कुमार यादव, शमशेर नगर के मो नवीन, मेमको मोड़ के विद्यांचल चौहान, गोविंदपुर के जावेद अली सहित विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे। जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनता दरबार में आने वाले आगंतुकों ने मास्क पहना था एवं शारीरिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन किया गया। समाहरणालय में प्रवेश से पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026