धनबाद में महिला से चेन छीनकर बाइक सवार दो अपराधी फरार, सब्जी खरीदने गई थी महिला

City: Dhanbad | Date: 20/07/2020
1262

समय  न्यूज़ 24 डेस्क

कोयलांचल में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. एक बार फिर महिला से सोने का चेन छीनकर बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गए. महिला ने मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की है.

धनबाद: जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित नेहरू कांप्लेक्स से सब्जी खरीदने गई चंचला देवी नाम की एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली और फरार हो गए. महिला ने मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

सब्जी लाने गई थी महिला बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ कोयला नगर स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी ने गले से सोने की चेन छीनी और कोलकुसमा फेस टू की ओर फरार हो गए. दोनों अपराधी हेलमेट लगाए हुए थे. चेन की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है. मामले की लिखित शिकायत सरायढेला थाना में की गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026