धनबाद के सरायढेला, राम नगर कॉलोनी (नियर कोऑपरेटिव कॉलोनी) कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू निरस्त दंप्रसं की धारा 144 के तहत रहेगी निषेधाज्ञा

City: Dhanbad | Date: 18/07/2020
1237

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

धनबाद नगर निगम के वार्ड 24 के सरायढेला राम नगर कॉलोनी (नियर कोऑपरेटिव कॉलोनी) में कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद के निर्देश पर वहा कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम द्वारा कंटेंनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया था।

इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्ति का मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव होने तथा ग्रसित व्यक्ति के संबंधियों एवं उस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के कोविड-19 पोजिटिव नहीं होने के कारण वहां तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू को निरस्त करने का आदेश दिया है।

कर्फ्यू निरस्त करने के बाद भी यहा दं प्र सं की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026