कोविड-19 रिस्पोंस : धनबाद नगर निगम की वर्तमान स्थिति की उपायुक्त ने की समीक्षा

City: Dhanbad | Date: 17/07/2020
1280

समय न्यूज़ 24 डेस्क

जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम, कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन, केमिकल और सुरक्षा साधन का स्टॉक, मैनपावर, वित्तीय स्थिति सहित अन्य संसाधनों के संबंध में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह ने बैठक कर नगर निगम की कोविड-19 रिस्पोंस की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहां की नगर निगम के पास पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट, पीपीई किट, ग्लव्स, मास्क, सेफ्टी जैकेट, ब्लीचिंग पाउडर, हैंड स्प्रे मशीन, पोर्टेबल स्प्रे मशीन, फेस शिल्ड सहित अन्य जरूरी साधन उपलब्ध होने चाहिए। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करते समय कोविड-19 के सभी दिशा निर्देश का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
साथ ही कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चुनौती से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण, सामग्री, केमिकल की सूची तैयार कर उसकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। हाउस होल्ड टैक्स वसूली में सख्ती बरतें।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने, निजी भवन, सरकारी कार्यालय, कंटेनमेंट जोन, समाहरणालय, नगर निगम कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य वैसे स्थल जहां प्रति दिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही है, को हर दो दिन पर कीटनाशक का छिड़काव करने का निर्देश दिया।
 
उपायुक्त ने स्लम एरिया को चिन्हित करने, टीम बनाकर हर दिन स्वच्छता कार्य का निरीक्षण कराने का भी निर्देश दिया।
 
बैठक में उपायुक्त श्री उमा शंकर सिंह, नगर आयुक्त श्री चंद्र मोहन कश्यप, उप विकास आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, निदेशक डीआरडीए श्री संजय कुमार भगत, अपर समाहर्ता श्री श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद अनीश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026