पटना से कोलकाता जा रही बस गोविंदपुर के खड़काबाद में ट्रक से टकराई, दो दर्जन यात्री घायल

City: Dhanbad | Date: 16/07/2020
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद

गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद के समीप जीटी रोड (एनएच-2) पर गुरुवार तड़के करीब चार बजे यात्री बस बंगाल टाइगर ( डब्ल्यूबी 41एच 3419) अनियंत्रित होकर ट्रक (संख्या  जेएच 10 बीए 7453) से टकरा गई। बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस करीब सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हालांकि अच्छी बात यह रही कि कोई भी यात्री गंभीर रूप घायल नहीं हुआ।बंगाल टाइगर बस बिहार के पटना से सवारी लेकर कोलकाता के बाबूघाट जा रही थी। बस के आगे-आगे ट्रक चल रहा था। खड़काबाद के बाद ट्रक ने टर्निंग लिया। पीछे से आ रही बस का चालक समझ नहीं पाया। ट्रक के पीछे से बस टकरा गई। ट्रक और बस के बीच टक्कर में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस पर सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी।

बस के पीछे-पीछे बंगाल टाइगर कंपनी की एक और बस आ रही थी। उसपर दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को बिठाकार कोलकाता के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस पहुंची। इसके बाद सड़क से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को हटाया गया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026