धनबाद में प्रेम प्रसंग आत्महत्या मामले में पूर्व पार्षद समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज, पिता ने दर्ज कराई हत्या की शिकायत

City: Dhanbad | Date: 14/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है. जिसमें मृतक सत्यप्रकाश पांडेय के पिता ने पूर्व पार्षद जय कुमार और प्रेमिका के माता-पिता समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. सोमवार को 25 वर्षीय सत्यप्रकाश पांडेय का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला था.

धनबादः जिला जोरापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर डीजी प्लांट के निकट न्यू डीजे कॉलोनी में सत्यप्रकाश पांडेय आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवक के पिता सेल से रिटायर्ड वशिष्ठ पांडेय ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने थाना में पूर्व पार्षद समेत प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के पिता वशिष्ट पांडेय का आरोप है कि पूर्व पार्षद जय कुमार सहित प्रेमिका के परिजनों द्वारा उनके पुत्र की पिटाई कर आत्महत्या का स्वरूप दिया है, जो पूरी तरह से हत्या है.

मृतक सत्यप्रकाश पांडेय के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व ही पार्षद द्वारा उनके पुत्र को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. घटना के दिन सोमवार को सुबह 5 बजे पार्षद जय कुमार, युवती के माता-पिता व अन्य द्वारा जीतपुर माड़ी गोदाम के पास ले जाकर जमकर पिटाई की गई थी. वहां से घसीटते हुए घर लाया गया. पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे सत्यप्रकाश की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. घटना के सम्बंध में जय कुमार ने निर्दोष बताते हुए धनबाद एसएसपी से जांच करने का मांग की है. इस बाबत पूर्व पार्षद जय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा 7 बजे मिली. उन्होंने ही पुलिस को फोन कर बुलाया.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026