धनबाद बरवाअड्डा थाना और सिटी सेंटर के पास चलाया गया इंटरसेप्टर वाहन से अभियान

City: Dhanbad | Date: 14/07/2020
1263

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो 

250 से अधिक वाहनों की मापी गई स्पीड, 31 चालकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर आज पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय -01) सरिता मुर्मू के नेतृत्व में बरवाअड्डा थाना प्रभारी, ट्रैफिक सार्जेंट, यातायात प्रभारी, परिवहन विभाग की इकाई सड़क सुरक्षा सेल पी.आई.यू. टीम ने संयुक्त रूप से सिटी सेंटर और बरवाअड्डा थाना के पास इंटरसेप्टर वाहन से विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान में लगभग 250 से अधिक वाहनों की गति मापी गई। जांच के क्रम में 31 ओवर स्पीड वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम (2019) के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों के सभी सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करें तो ज्यादातर दुर्घटनाएं ओवरस्पीड के कारण ही घटित हुई है और उनमें अधिकांश मृत्यू का कारण बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026