10 पुलिसकर्मी के साथ अपराधी भी निकला कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले आया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में

City: Dhanbad | Date: 14/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची: राजधानी राँची में कोरोना पॉजिटिव मरीजो का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को राँची में 40 का कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 10 कोरोना पॉजिटिव पुलिस वाले निकले है। कुल 181 मामले राज्य भर से मिले है। हाल के दिनों में पुलिस वालों में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण का भयंकर विस्फोट हो सकता है। इसके बाद भी राँची में लोग सबक लेने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार लापरवाही हो रही है। थाना हो या दुकान लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।

अपराधी भी निकला कोरोना पॉजिटिव, एक दिन पहले आया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में

राँची पुलिस ने शनिवार की रात पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक अपराधी न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला है। वही सबसे बड़ी बात यह है कि उक्त अपराधी रविवार की शाम 6:00 बजे एसएसपी की प्रेस वार्ता में उपस्थित हुआ था। वहां काफी संख्या में पुलिस अधिकारी के साथ-साथ प्रेस के रिपोर्टर भी उपस्थित थे। अब देखना यह होगा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर अपनी जांच कर आते हैं या नहीं। इधर अपराधी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने वाले पत्रकारों में हड़कंप मच गया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026