कतरास के साप्ताहिक हाट में उपायुक्त के आदेशों की उड़ रही है धज्जियां न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है, ना लगा रहे हैं मास्क

City: Dhanbad | Date: 12/07/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद / कतरास। धनबाद जिले में  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जिस तरह बढ़ रही है यह एक चिंता का विषय है । कोरोनावायरस कोविड-19 के महामारी से उत्पन्न होने वाले संक्रमण को रोकने व लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कुछ अहम निर्णय लिए गए थे।

संक्रमण की भयावहता को देखते हुए जिले में 10 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाकर कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने पर मनाही है वही जो लोग आवश्यक कार्य से बाहर निकल रहे हैं उन्हें चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी अनिवार्य है मास्क नहीं लगाने पर जिला प्रशासन के द्वारा 500 रुपये का जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

लेकिन रविवार को कतरास बाजार के साप्ताहिक हाट में इसके विपरीत धनबाद उपायुक्त के निर्देशों के पालन के धज्जियां उड़ाते हुए लोग नजर आए। जहां साप्ताहिक हाट के दौरान न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और ना ही लोग चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। सुबह 10:00 बजे तक साप्ताहिक हाट में पुलिस या प्रशासन के कोई भी लोग नजर नहीं आए।


More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026