युवती ने बरवाअड्डा थाने में खाया जहर , आरोपित को पुलिस पर बचाने का आरोप , युवती के साथ छेड़खानी का मामला

City: Dhanbad | Date: 12/07/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकामी देखने को मिल रहा है,आरोपित को पुलिस पर बचाने का आरोप लगाते हुए एक 20 वर्षीय युवती ने शनिवार को बरवाअड्डा थाने में पहुंचकर जहर खा ली। इस दाैरान युवती पुलिस के खिलाफ जोर-जोर से चिल्ला रही थी। पुलिस ने युवती की जान बचाने के लिए तुंरत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया। डीएसपी सरिता मुर्मू और थानेदार संदीप बाघवार ने पीएमसीएच में जाकर युवती की स्थिति का जायजा लिया। युवती के इलाज के लिए डीएसपी ने चिकित्सकों से बात की।उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।बरवाअड्डा थाना अंतर्गत खरनी क्षेत्र की युवती ने जोड़ापीपल निवासी पूर्व झामुमो नेता राकेश चौधरी पर छेड़खानी करने, हाथ जलाने, कपड़ा फाड़ कर फोटो खींचने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। युवती आरोपित के घर उसकी चार वर्षीय लड़की को ट्यूशन पढ़ाने जाया करती थी। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज युवती शनिवार दोपहर बाद थाने पहुंची और जहर खा ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती ने थाने में जहर नहीं खाया। वह जहर खाकर थाने पहुंची थी।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026