धनबाद पुटकी के नेहरु पार्क में मिला युवक का शव

City: Dhanbad | Date: 08/07/2020
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क
बुधवार को करकेंद के नेहरू पार्क में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगो का जमावड़ा लग गया। बाद में मृतक की पहचान करकेंद सुदामडीह एन चंर्दो कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी राज कुमार रविदास के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में किया गया। मृतक के छोटे भाई और उसके पिता के सहकर्मी विजय कुमार ने शव का पहचान किया। और पुटकी पुलिस के इसकी जानकारी दी। पुटकी पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमाटम के लिए धनबाद भेज दिया। मृतक के माता पिता गाँव गए हुए हैं। मृतक के पिता ने फोन पर बताया कि करिब पाँच वर्षो पहले संदीप कुमार एक पेड़ से गिर गया था तब से ही उसकी दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं थी। मृतक करकेंद के ही एक किराने की दुकान में काम करता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026