पुटकी अंचल के शास्त्री नगर कॉलोनी, मुनिडीह में तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू

City: Dhanbad | Date: 07/07/2020
1260

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद शास्त्री नगर कॉलोनी, मुनिडीह के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कोचिंग इंस्टीट्यूट, मुनिडीह से कार्य करेगा कंट्रोल रूम अंचल अधिकारी पुटकी के नेतृत्व में की जाएगी कांटेक्ट ट्रेसिंग अनुमंडल दंडाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश। उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अमित कुमार ने पुटकी अंचल के मुनिडीह में शास्त्री नगर कॉलोनी में कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहां आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

कोचिंग इंस्टीट्यूट मुनिडीह में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अंचल अधिकारी पुटकी श्री सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है तथा कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है। अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

कंटेनमेंट जोन : पूरब में रूप नारायण सिंह, राम रंजन महतो तथा नंदू राय के घर तक, पश्चिम में प्रभु राणा के घर तक, उत्तर में खाली जमीन, दक्षिण में अनीता कुमार सिंह तथा नुनू लाल किस्कु के घर तक।

बफर जोन : पूरब में कॉलोनी, पश्चिम में खाली जमीन, उत्तर में सड़क, डीएवी पब्लिक स्कूल, दक्षिण में खटाल एवं कॉलोनी।

नोडल पदाधिकारी

श्री अरुण कुमार दास 9939591427, श्री आलोक विश्वकर्मा 9431390974, श्री देश राज यादव 9431135840, श्री सुबोध कुमार 9470382382, श्री देवेन्द्र नाथ महतो 9835900277, श्री रितेश कुमार 7903238312।

कंट्रोल रूम

कोचिंग इंस्टीट्यूट मुनिडीह में अंचल अधिकारी, पुटकी, श्री सुरेन्द्र कुमार के प्रभार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अंचल अधिकारी पुटकी श्री सुरेन्द्र कुमार के प्रभार में टीम का गठन किया है। साथ ही होम या इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत लोगों में आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026