हूल दिवस पर विधायक मथुरा महतो ने कहा, हर संघर्ष को मिशन बना कर लड़ने की जरूरत है

City: Dhanbad | Date: 30/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

श्री श्री लखीकांत आदिवासी शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास संस्था, सहराज गोविंदपुर द्वारा मंगलवार को हूल दिवस सह 25 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सिद्धू कान्हू, लखीकांत हेब्रम, स्वामी विवेकानंद जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा एक वह दिन था, जब हमारे पूर्वज सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी के खिलाफ युद्ध लड़े, जिसके याद में हम आज हूल दिवस मना रहे हैं और आज हम कोरोना जैसे बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। आज हमें सजग होने की जरूरत है। आज हमें सभी कोरोना से भयभीत है,  लेकिन सतर्क नही हो रहे हैं। हर संघर्ष को मिशन बना कर लड़ने की जरूरत है। मौके पर शैलेंद्र सिंह, महेद्र अग्रवाल, जिस सदस्य सुनील मुर्मू, नंदलाल अग्रवाल, विश्वनाथ हांसदा, रमेश रूंज, रवीन्द्र मरांडी,  सुबोधन मुर्मू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसून्न हेंब्रम, धन्यवाद ज्ञापन कृट चौहान ने किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026